BREAKING

IPS अधिकारी

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज पी को NIA में मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए उन्हें NIA में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुंदरराज पी अब देश की प्रमुख आतंकवाद और संगठित अपराध जांच एजेंसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे,छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर चुके सुंदरराज को आंतरिक सुरक्षा, खुफिया समन्वय और विशेष सुरक्षा अभियानों का लंबा अनुभव है।

Related Posts