BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

कांकेर में दर्दनाक हादसा, बांडे नदी में बहे दो बच्चों की मौत

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से नदी के तेज बहाव में बहे दो बच्चों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सभी बच्चे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के पास स्थित बांडे नदी पहुंचे थे। इसी दौरान साहिल वर्माण और अजित विश्वास तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम के साथ रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। महाराष्ट्र के कसनसूर थाने से भी बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी जाल, डंडों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।

शुक्रवार को SDRF छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। घटना से बच्चों के परिवारों में शोक का माहौल है।

Related Posts