BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

महादेव ऐप घोटाले में बड़ा अपडेट, CBI ने छोड़ी रिमांड की मांग तो ED पहुंची कोर्ट

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को गुरुवार, 12 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत में हुई इस पेशी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम भी मौजूद रही। मामले में सुनवाई के दौरान रिमांड को लेकर अहम घटनाक्रम सामने आया है।

CBI ने अतिरिक्त रिमांड की मांग नहीं की

महादेव सट्टा ऐप घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सौरभ चंद्राकर की अतिरिक्त रिमांड की मांग नहीं की। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में सौरभ चंद्राकर की रिमांड मांगी है।

कोर्ट में ED की टीम भी रही मौजूद

सौरभ चंद्राकर की पेशी के दौरान ED की टीम भी रायपुर स्थित विशेष अदालत पहुंची। अब मामले में ED की ओर से मांगी गई रिमांड पर अदालत का फैसला महत्वपूर्ण रहेगा।

Related Posts