BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला एशियन गेम्स पदक

भारत की सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किलोग्राम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह एशियन गेम्स में MMA में भारत का पहला पदक है। पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किए गए इस खेल में सुचिका ने पोडियम पर जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में सुचिका को सिंगापुर की टेओ हुई हून के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला करीबी रहा। सुचिका ने फैसले को चुनौती भी दी, लेकिन परिणाम नहीं बदला। इसके बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

36 वर्षीय सुचिका का कॉम्बैट स्पोर्ट्स में लंबा अनुभव रहा है। वह पहले राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रह चुकी हैं और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में कुराश में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद जिउ-जित्सु में अपनी पहचान बनाते हुए 2024 में जिउ-जित्सु फाइटिंग का विश्व खिताब जीता।

एशियन गेम्स में भारत को शूटिंग में भी सफलता मिली। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की।

Related Posts