BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार

 आईपीएल 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को होटल में महिलाओं का नहाते हुए वीडियो निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोलंबो के नराहेनपीटा क्षेत्र में हुई। यहां श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम एक होटल में ठहरी हुई थी। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया। फिलहाल, खिलाड़ियों के नाम सामने नहीं आए है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों युवा क्रिकेटर उसी होटल में टीम के साथ ठहरे हुए थे। होटल में ठहरी कुछ महिलाओं ने युवा खिलाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बाथरूम में मोबाईल फोन से वीडियो शूट कराया जा रहा था। शिकायत मिलते ही नराहेनपीटा पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में लिया। श्रीलंका पुलिस अब इस बात की जांच कर रह है कि इन वीडियो को कही और शेयर तो नहीं किया गया है।

आपको बताते चलें, कि दोनों खिलाड़ियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने खिलाड़ियों को व्यक्तिगत जमानत पर रिहा कर दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने जमानत के लिए 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपए (लगभग 1,564 अमेरिकी डॉलर) जमा कराए। इस मामले की अब अगली सुनवाई सुनवाई 25 मई को होगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को लेकर ऐलान नहीं किया गया है।

इन दिनों श्रीलंका बोर्ड बड़े प्रशासनिक बदलावों से गुजर रहा है। श्रीलंका बोर्ड ने पुराने पदाधिकारियों को हटाकर एक ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी का गठन किया है। इस ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने का चयन किया गया है। तो वहीं, कुमार संगाकारा को भी इस कमिटी में शामिल किया गया हैं। इनके अलावा रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टिमुनी भी इस ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी का हिस्सा हैं। इस बड़े मामले को लेकर अब ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है।

Related Posts