BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संभावित गढ़फुलझर आगमन को लेकर

कलेक्टर श्री लंगेह ने किया स्थल का निरीक्षण

महासमुंद. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शनिवार, 24 अक्टूबर को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। रामचंडी 2026 के अवसर पर बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अधिकारियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कोलता समाज के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना प्रस्तावित है। साथ ही बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री गिरधारी साहू अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संबलपुर लोकसभा ओड़िशा, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार श्री धमेंद्र प्रधान, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल, सासंद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, विधायक बसना डाॅ सम्पत अग्रवाल शामिल होंगे। इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली श्रीमती चातुरीनंद, विधायक रायपुर श्री पुरन्दर मिश्रा एवं पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह शामिल होंगे।

Related Posts