BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

जापान में देश की छवि को लगा धक्का: हाउसकीपिंग स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय पैरा-तैराक हिरासत में और डिपोर्ट

जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। भारतीय पैरा-तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान में एक होटल कर्मचारी के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया और वहां से वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला? बिहार के रहने वाले 40 वर्षीय पैरा-तैराक शम्स आलम जापान के नागोया स्थित ‘फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन’ होटल में ठहरे हुए थे, जहां भारतीय पैरा-तैराकी टीम रुकी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को जब होटल की एक नेपाली महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी अपना काम कर रही थी, तब शम्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे गलत तरीके से छुआ। घटना से आहत महिला ने तुरंत कमरे से बाहर आकर अपने सीनियर अधिकारियों को इसकी शिकायत दी। इसके बाद जापानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया और मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया। बुधवार को उन्हें 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में हिस्सा लेना था।

करियर पर मंडराया आजीवन प्रतिबंध का खतरा इस गंभीर घटना के सामने आने के बाद भारतीय पैरालंपिक कमेटी (PCI) बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। पैरालंपिक कमेटी अब इस मामले में औपचारिक सुनवाई का इंतजार कर रही है, जिसके बाद पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी शम्स आलम पर आजीवन प्रतिबंध (Lifetime Ban) लगाया जा सकता है। देश की छवि को धूमिल करने वाले इस कृत्य के बाद खेल जगत में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

Related Posts