त्योहारों के मौसम में आमतौर पर सोने-चांदी की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर तस्वीर अलग रही। शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी के बीच सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर सोने की कीमत करीब ₹1,000 की गिरावट के साथ ₹1,58,300 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई। वहीं चांदी करीब ₹1,600 टूटकर ₹2,39,574 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
घरेलू सर्राफा बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹3,160 घटकर ₹1,59,820 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹2,900 की गिरावट के साथ ₹1,46,500 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹2,370 घटकर ₹1,19,870 प्रति 10 ग्राम रह गई।
चांदी के घरेलू भाव में करीब ₹5,000 की गिरावट दर्ज हुई और यह ₹2.55 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव रहा। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.53% गिरकर 4,639.10 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 0.64% गिरकर 68.990 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।






