BREAKING

40 minutes ago
केरलताज़ा खबरदुर्घटना

केरला के वायनाड बड़ा हादसा,60 लोगों की मौत,400 से ज्यादा परिवार फंसे,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

केरल ब्यूरो रिपोर्ट। केरला के वायनाड में भारी बारिश से सुबह भीषण लैंडस्लाइड हो गया है,लैंडस्लाइड की कई घटनाओं में मलबे में दबने से 60 लोगों की मौत हो गई है, 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं, इस घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान का अंदेशा है,वायनाड के मेप्पाडी, मुबदक्कई और चूरल मला पहाड़ियों पर लैंडस्लाइड हुआ है,अधिकारियों के मुताबिक,पहला लैंडस्लाइड मुबदक्कई में रात करीब 1 बजे हुआ,अधिकारियों ने बताया कि अगला लैंडस्लाइड चूरल माला में सुबह 4 बजे हुआ। उस समय वहां बचाव अभियान चल रहा था, कैंप के तौर पर काम करने वाला एक स्कूल, एक घर, एक स्कूल बस सभी कथित तौर पर बाढ़ में डूब गए और कीचड़ व पानी से भर गए,साथ ही चूरल माला शहर में एक पुल के ढहने के बाद 400 से ज्यादा परिवार फंसे हुए हैं। कई लोगों के घायल होने की खबर है और कई घर बह गए हैं। मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दी गई है।

Related Posts