प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने बंगाल चुनाव विजय उपरांत मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बंगाल चुनाव में प्रवास के तीन माह में विषम परिस्थितियों में संगठन कार्य करने पर भाजपा की सरकार बनने पर धन्यवाद पत्र भेजा गया सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि मुझे वहां पर व्यक्तिगत अनुभव में बंगाल चुनाव बहुत ही अदभुत यादगार चुनाव रहा क्योंकि वहां जो स्थानीय मतदाताओं में जो डर का माहौल था उस माहौल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो को बताया कि भाजपा मतलब भरोसा आम जन ने भाजपा पर विश्वास जताया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनी l बंगाल में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला एवं वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी l

जितेन्द्र सिंह सेंगर ने केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के ऊपर संगठन द्वारा विश्वास व्यक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसे मैंने ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का भरसक प्रयास किया l खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व सौंपा प्रत्याशी दिलीप घोष जी आज बंगाल सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री है l बंगाल के खड़गपुर के सभी कार्यकर्ताओं का हमेशा ऋणी रहूंगा जो स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्नेह अपनत्व प्राप्त हुआ वह अकल्पनीय है lयह सम्मान अपने क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए समर्पित है






