नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के चांपा के मॉडर्न विलेज में गरबा फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य के साथ संगीत, मनोरंजन और आकर्षक आतिशबाजी ने चार चांद लगा दिए। गरबा-डांडिया की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने चांपा में उत्सव का माहौल बना दिया।गरबा फेस्टिवल में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

वहीं,अपने बेहतरीन डांस प्रदर्शन से नन्हे प्रतिभागी आयुष्मान वर्मा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें बेस्ट डांस किड्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एंकर संजना, छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री लता साहू, डीजे ऋषभ और रैपर ललित साहू प्रमुख आकर्षण रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों और डीजे की धुन पर प्रतिभागियों ने गरबा-डांडिया का जमकर आनंद लिया।इस आयोजन का खास आकर्षण रहे आयुष्मान वर्मा, जिन्होंने अपने शानदार डांस प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रतिभा और बेहतरीन प्रस्तुति के लिए उन्हें बेस्ट डांस किड्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आयुष्मान के लिए एक यादगार उपलब्धि बन गया।







