BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

कालीबाड़ी समिति में किसका राज? पत्रकारों पर हमला, महिलाओं की शिकायत और इस्तीफों से मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक स्थित बंगाली कालीबाड़ी समिति,जिसका (निर्माण 1929) में बंगला संस्कृति ,सभ्यता,शिक्षा के उन्नयन के लिए किया गया है में आयोजित वार्षिक बैठक उस वक्त विवादों के घेरे में आ गई, जब समिति के सदस्यों के बीच कथित तौर पर जमकर विवाद, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी। हालात इतने बिगड़े कि मंदिर में माता काली के दर्शन करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी इसका सामना करना पड़ा। घटनाक्रम की जानकारी लेने और वीडियो रिकॉर्डिंग करने पहुंचे चार पत्रकारों के साथ कथित तौर पर मारपीट, अभद्रता और मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। पत्रकारों को दोबारा परिसर में आने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।


कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को बनाया निशाना, 10 से15 लोगों पर अभद्रता का आरोप
जानकारी के मुताबिक, कुछ मीडिया कर्मी कालीबाड़ी स्थित माता काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान समिति की बैठक के भीतर से तेज आवाज में चिल्लाने और गाली-गलौज की आवाजें सुनाई देने लगीं। मीडिया कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि बैठक में मौजूद कुछ पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। घटनाक्रम को समझने और वास्तविक स्थिति सामने लाने के उद्देश्य से पत्रकार मोबाइल और कैमरे से वीडियो बनाने लगे।


आरोप है कि इसी दौरान समिति के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी दौड़ते हुए पहुंचे और ‘तुमको किसने बुलाया?’ कहते हुए चार मीडिया कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। करीब 10 से 15 लोगों की भीड़ द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, एक पत्रकार का मोबाइल भी छीन लिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार की जेब में पर्स डालकर चोरी का आरोप लगाने की कोशिश!
घटनाक्रम का सबसे गंभीर आरोप यह है कि एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक हरकत की गई। आरोप है कि उनके पैंट की जेब में जबरन किसी अन्य व्यक्ति का बटुआ डालने की कोशिश की गई और फिर उन्हें चोरी करने आया है कहकर बदसलूकी एवं झूमाझटकी की गई। इस घटनाक्रम ने पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र रूप से समाचार संकलन करने के अधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मीडिया कर्मियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दी। मामले में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
बंगाली समाज का एक वर्ग भी पहुंचा थाने, महिलाओं और पत्रकारों के समर्थन में दर्ज कराई FIR
इस पूरे विवाद में एक नया मोड़ तब आया, जब बंगाली कालीबाड़ी समिति से जुड़े समाज के एक वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने बैठक के दौरान महिलाओं के साथ कथित अभद्रता और मीडिया कर्मियों के साथ हुई मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में शिकायत दर्ज कराई।
समाज के इस वर्ग ने घटनाक्रम की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस तरह समिति का आंतरिक विवाद अब पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गया है।
समिति में इस्तीफों का दौर शुरू, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्यऔर कोषाध्यक्ष के पद छोड़ने की चर्चा
घटना के बाद बंगाली कालीबाड़ी समिति के भीतर भी विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। महिलाओं के साथ कथित अभद्रता और पत्रकारों पर हमले की घटना की समिति से जुड़े कई लोगों ने निंदा की है। इसी बीच समिति के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव एवं एक कार्यकारिणी सदस्य द्वारा अपने पदों से इस्तीफा दिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, इस्तीफों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पदाधिकारियों के नाम सामने आना बाकी है।
समिति के पूर्व सक्रिय युवा कार्यकारिणी सदस्य जयदीप चक्रवर्ती की सदस्यता बहाली का मुद्दा फिर गरमाया
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जयदीप चक्रवर्ती की सदस्यता बहाली का मामला भी प्रमुखता से उठा। बताया गया कि 13 जुलाई 2025 को जनसाधारण सभा में उनकी सदस्यता बहाली का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन आरोप है कि आज तक उस निर्णय पर अमल नहीं किया गया, और न ही उक्त विषय को समिति मिनिट बुक में भी दर्ज नहीं किया गया है
समिति की प्रतिमा चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि जयदीप चक्रवर्ती की सदस्यता बहाली के मुद्दे को कुछ लोग जानबूझकर आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ हुई घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए आरोप लगाया कि यह सब सदस्यता बहाली के मुद्दे को दबाने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है।
सुमोना मोहंती का आरोप- वक्तव्य के दौरान शुरू हुई धक्का-मुक्की और गाली-गलौज
समिति की सोहाना मोहंती ने बताया कि जब उपाध्यक्ष अपना वक्तव्य रखना शुरू कर रहे थे, तभी पीछे से कुछ लोगों ने हल्ला करना और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि जब वे वहां से बाहर निकल रही थीं, तब उनके साथ अभद्र गाली-गलौज की गई।
समिति की एक अन्य महिला ने भी बैठक के दौरान हुए घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि समिति में कुछ प्रभावशाली लोग आए दिन अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समिति को अपनी पारिवारिक विरासत समझकर दूसरों को आगे बढ़ने और अपनी बात रखने का अवसर नहीं देना चाहते।
उन्होंने आलोक डे, ऋतुराज सान्याल, शिशिर गांगुली, मिहिर गांगुली, गौरव चक्रवर्ती और गुंजन चक्रवर्ती के नामों का उल्लेख करते हुए शासन-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इन व्यक्तियों पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
अमिताभ राजा घोष ने बताई घटना की पूरी कहानी, कई लोगों के नाम लेकर लगाए गंभीर आरोप
कालीबाड़ी बंगाली समिति की पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य अमिताभ राजा घोष ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई कथित बदसलूकी और उनकी जेब में जबरन पर्स डालने की कोशिश का जिक्र करते हुए घटना की निंदा की।
उन्होंने आलोक डे, संजय पाल और शिबू नामक व्यक्तियों पर वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य मीडिया कर्मियों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाए।
वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे एक मीडिया कर्मी का मोबाइल छीनने और दूसरे पत्रकार का मोबाइल तोड़ने की कोशिश किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इस मामले में मिहिर गांगुली का नाम भी सामने आया है। इसके अलावा कुछ लोगों के पूर्व में कालीबाड़ी परिसर में जुआ खेलते पकड़े जाने के दावे भी किए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
पीड़ित सदस्यों को शो कोस नोटिस जारी ओर कल्पिट सदस्यों को बचाने का प्रयास जारी
घटना के बाद कल दिनांक 13 /11/2026 को समस्त पीड़ित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जिन्होंने मीडिया को बाइट दिया व थाने में FIR की, समस्त को समिति द्वारा सो कोस नोटिस जारी कर समिति सदस्यता से निष्काषित करने का प्रयास एवं कल्पित सदस्य,पदाधिकारियों को बचाने है कोतवाली के चक्कर जारी है।
कालीबाड़ी समिति में रजिस्ट्रार बैठाने की उठी मांग
लगातार सामने आ रहे विवादों और समिति के भीतर बढ़ते मतभेदों के बीच अब समाज के कई लोगों ने समिति के कामकाज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग शुरू कर दी है। इसके लिए समिति में रजिस्ट्रार नियुक्त करने अथवा रजिस्ट्रार की निगरानी में कामकाज कराने की मांग उठाई गई है।
लोगों का कहना है कि समिति के संचालन, सदस्यता, कार्यकारिणी के निर्णयों और जनसाधारण सभा में पारित प्रस्तावों पर पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि किसी एक वर्ग या समूह का एकाधिकार न रहे।
जिन पर समिति की महिला सदस्यों ने FIR दर्ज करवाई है
आशीष कांति घोष (बाबुल)पूर्व सचिव
आलोक डे (शिबू), कार्यकारिणी
गौरव चक्रवर्ती, कार्यकारिणी
मिहिरगांगुली(नीलू)
कार्यकारिणी
शिशिर गांगुली(चिंटू) पूर्व कार्यकारिणी, ऋतु राज सान्याल (बाईचुंग)अध्यक्ष का दामाद पूर्व कार्यकारिणी
,रितेश चटर्जी (बप्पा)अध्यक्ष पुत्र, शिक्षेंदु सान्याल (मुमा) अध्यक्ष का समधी, गुंजन चक्रवर्ती, आकाश सेन शर्मा व अनिरुद्ध हाजरा है! कई सदस्यों पर पूर्व में भी शहर के अन्य थानों में आपराधिक मामले में दर्ज है।
समस्त की गिरफ्तारी अभी तक बाकी है
कालीबाड़ी परिसर में अध्यक्ष की शय पर गांगुली ब्रदर्स का आतंक मिहिर गांगुली नीलू व शिशिर गांगुली चिंटू समिति परिसर में गैंग संचालित कर गांजा, जुआ का संचालन करते आ रहे है पूर्व में भी समिति के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ सदस्य श्री सुबीर सान्याल को गाली गलौच,जान से मारने की धमकी एवं अन्य सदस्यों को उनके व उनके गैंग द्वारा समय समय पर डराया धमका जाता रहा है। पूर्व में थाना कोतवाली द्वारा चिंटू गांगुली को अपने अन्य साथियों के साथ कालीबाड़ी परिसर में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया था।
आपराधिक सदस्यों को शय प्रदान करना एवं समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को दबाने का प्रयास
समिति के कई सदस्य बलातकार, अवैध हथियार, विस्फोटक सामग्री रखना,आर्थिक धोखेबाजी,जुआ व अन्य आरोपों में जेल जा चुके है इन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों शरण दिया जाता है एव होनहार प्रतिभावान युवाओं को समिति से निष्काषित अन्य सक्रिय सदस्यों महिलाओं को शो कोस नोटिस जारी कर सदस्यता खत्म करने का कुप्रयास वर्तमान अध्यक्ष तन्मय चटर्जी,सचिव पार्थ सरकार एवं पूर्व के पदाधिकारी सूर्यकांत सुर एव आशीष कांति घोष जैसे लोगों के द्वारा किया जाता आ रहा है।
बड़ा सवाल: मंदिर परिसर में आखिर किसका राज? पत्रकारों की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान पर जवाब कौन देगा?
कालीबाड़ी बंगाली समिति में सामने आया यह विवाद अब केवल आंतरिक संगठनात्मक खींचतान तक सीमित नहीं रह गया है। महिलाओं के साथ कथित अभद्रता, पत्रकारों के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
माता काली के मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर यदि बैठक के दौरान इस तरह का विवाद और हिंसक माहौल बनता है, तो इसकी जवाबदेही तय होना जरूरी है। अब निगाहें पुलिस प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि बंगाली कालीबाड़ी समिति अपने आंतरिक विवादों को सुलझाने, महिलाओं के सम्मान और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाती है।

Related Posts