अपने बेबाक अंदाज और धाकड़ व्यक्तित्व के लिए मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत हमेशा किसी ना किसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फिलहाल इन दिनों कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभी हाल ही में इस मूवी का एक पोस्टर जारी किया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेकिन इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
कंगना रनौत ने आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता की को-स्टार गिरीजा ओक के साथ एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें गिरिजा ओक ने उस किस्से के बारे में बातें शेयर की जिस समय उनको सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश घोषित किया गया था। वहीं इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि अपनी खूबसूरती का यूज करके हमारी फिल्म भी प्रमोट कर दो।
गिरिजा ओक ने इंटरव्यू के दौरान उस पल को याद करते हुए कहा कि ‘मेरे एक पॉडकास्ट की क्लिप वायरल हो गई थी…उसमें मैं कैसी दिखती हूं, इस पर बहुत चर्चा होने लगी। दरअसल एक्ट्रेस गिरीजा ने उस पॉडकास्ट में नीली रंग की साड़ी पहने नजर आई थी। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं।
गिरिजा ने आगे कहा कि दिन के आखिर में मुझे ऐसा लगने लगा कि ये तो मेरी कामयाबी ही नहीं, ये तो मेरी जिन्स है। गिरजा की इस बात पर कंगना ने पूछा, अच्छा आप अपनी ब्यूटी के लिए वायरल हुई थीं, तभी उसी दौरान होस्ट ने कहाकि कि उस बात तो बहुत हल्के में ले रही हैं कि वो एक नेशनल क्रश बन चुकी थीं।
इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने आगे कहा कि अरे आप नेशनल क्रश रही हैं, ये तो कमाल की बात है। हमें खुशी है कि आप हमारी फिल्म में हैं, इसके बाद उन्होंने मजाक-मजाक में कह दिया कि गिरिजा को अपनी इसी खूबसूरती का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन में भी करना चाहिए। वहीं नेशनल क्रश कहे जाने पर गिरिजा ने आगे कहा ये किसी भी चीज का नेशनल होना।
इसका सर्टिफिकेट कहां पर मिलता है? उन्होंने ये भी कहा कि कंगना को तो नेशनल लेवल पर पहचान मिली है, जो बिल्कुल असली है, लेकिन उन्हें अपने खुद के नेशनल क्रश वाले टैग पर थोड़ा शक है। इस जवाब में कंगना ने हंसते हुए शो के होस्ट की तरफ इशारा किया और उन्हें इंटरनेट पर देवता बता दिया।
फिल्म में उन छोटे पलों को दिखाने की कोशिश की गई है, जब एक साधारण इंसान अपने डर को पीछे छोड़कर दूसरों की जान बचाने का फैसला करता है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






