BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

रेलवे स्टेशन रायपुर में अमानक खाद्य सामग्री बिक्री का आरोप, खानपान ठेकेदारों की जांच व कार्रवाई की मांग

रायपुर। रेलवे स्टेशन रायपुर में यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ ने रेलवे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। संघ ने संस्था की विगत बैठक में संकल्प प्रस्ताव पारित कर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रेलवे द्वारा प्रमाणित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था।

इसी सिलसिले में संघ ने आज रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर स्टेशन पर खानपान ठेकेदारों द्वारा कथित रूप से अप्रमाणित एवं अमानक खाद्य सामग्री वेंडरों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की शिकायत की है। संघ का आरोप है कि कुछ ठेकेदार अनुबंध में उल्लेखित नियमों एवं शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं और मनमाने तरीके से खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही है।

संघ ने रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही रेल यात्रियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

संघ का कहना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खानपान व्यवस्था में गुणवत्ता और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

Related Posts