BREAKING

देश दुनिया खबर

PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद से भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल जारी है। पीएम की अपील के बाद से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उथलपुथल मची हुई है। मंगलवार (19 मई) को सोने के वायदा बाजार में मजबूती देखने को मिली। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 

मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की उछाल देखने को मिली। मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59, 496 रूपए पर आ गया। जबकि चांदी के दाम में 0.71 प्रतिशत की गिरावट आई। चांदी फिलहाल 2,75,108 रुपए प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोन-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर बात करें तो कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,570.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला। जबकि पिछले बंद भाव 4,558 डॉलर था। शुरूआती कारोबार दौराने सोने की कीमत में कमजोरी आई और यह  4.10 डॉलर गिरकर 4,553.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

वहीं, चांदी की बात करें तो मंगलवार को इसका वायदा भाव 78.05 डॉलर प्रति औंस पर खुला। जो पिछले बंद 77.44 डॉलर से थोड़ा ज्यादा था। हालांकि, चांदी इस बढ़त को आगे कायम नहीं रख सका और बाजार खुलने के तोड़ी देर बाद ही इसमें गिरावट देखी गई और यह 0.49 डॉलर कमजोर होकर 76.95 डॉलर प्रति औंस ट्रेड करने लगा।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर24 कैरट (₹)22 कैरट (₹)18 कैरट (₹)
दिल्ली₹1,56,370₹1,43,350₹1,17,320
मुंबई₹1,55,220₹1,43,200₹1,17,170
कोलकाता₹1,55,220₹1,43,200₹1,17,170
चेन्नई₹1,60,910₹1,47,500₹1,23,100
लखनऊ ₹1,56,370₹1,43,350₹1,17,320
पटना₹1,55,270₹1,43,250₹1,17,220
जयपुर₹1,53,700₹1,43,350₹1,17,320
भोपाल ₹1,55,270₹1,43,250₹1,17,220

निवेश को विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि, सोने और चांदी कीमतों में ये उथलपुथल आने वाले कुछ दिनों में लगातार देखने को मिल सकती है। ऐसे में सोने-चांदी में निवेश करने दो धारी तलवार साबित हो सकता है।

Related Posts