रायपुर,छत्तीसगढ़। एशियन न्यूज चैनल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।वरिष्ठ पत्रकार आदित्य नामदेव को एशियन न्यूज चैनल में मैनेजिंग एडिटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी के तहत आदित्य नामदेव अब चार राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।चैनल के एमडी सुबोध सिंघानिया और हर्षित सिंघानिया ने उनका पुष्पगुच्छ देकर संस्थान में स्वागत किया।

एशियन न्यूज चैनल के बतौर मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तराखण्ड को देखेंगे। इन राज्यों में चैनल ने अपना विस्तार किया है। आदित्य पूर्व में बंसल न्यूज चैनल के स्टेट एडिटर थेे तथा न्यूजनैशन, ईटीवी, आईबीसी24, सहारा समय और दैनिक भास्कर जैसे ब्राण्ड के साथ काम कर चुके हैं।बंसल न्यूज चैनल से इस्तीफा देने के बाद मीडिया में अटकलें थी कि आदित्य जल्द ही कोई नेशनल चैनल ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन अंतत: उन्होंने एशियन न्यूज चैनल के साथ जाना तय किया।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अनिल द्विवेदी ने फेसबुक पोस्ट कर लिखीं बड़ी बात



