BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार

यूपी की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक एक गड्डे में गिर पड़ा। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क में करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार युवक जा गिरा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस व नगर निगम की टीमें ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी और कर्मचारियों ने गड्ढे से मोटरसाइकिल को बाहर निकालने का काम किया हालांकि क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। जिससे उसकी जान बच गई।

सड़क पूरी तरह बंद

बता दें कि गड्ढे की गहराई इतनी है कि राहगीरों और वाहन चालकों जान का खतरा बना हुआ है। गड्ढे की वजह से सड़क पूरी तरह बंद है।लेकिन लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था और सड़कों की हालत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से हाहाकार, चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के पार, असम-उत्तराखंड में भी भारी तबाही

लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास का मामला

बता दें कि यह पूरा मामला लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास का है। जहां भारी बारिश के कारण सड़क धंस गई और वहां 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। हैरत वाली बात तो यह है कि यूपी सरकार जिस राजधानी की सड़कें सबसे बेहतर होने का दावा करती है, उसी राजधानी में ऐसी घटना सरकार के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े करते है। राजधानी की हालात यह बताती है कि भारी बारिश के बाद लखनऊ में कैसे हालात हो सकते है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्वीट में दावा किया गया है कि यह गड्ढा पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने वाली सड़क पर बना है।

एक यूजर ने यह भी लिखा है कि यह सड़क लगभग हर साल धंसता है। बगल में मेट्रो के पिलर होने के कारण यह और भी खतरनाक हो सकता है।

Related Posts