BREAKING

खेलताज़ा खबर

GDP Growth: 7.8% की ग्रोथ से गदगद PM मोदी, बोले- संकट के बीच भी तेजी से बढ़ रहा भारत

भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। अप्रैल-जून तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज 6.9 प्रतिशत से अधिक है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और तनाव का माहौल है, लेकिन इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय देशवासियों की मेहनत, संकल्प और पुरुषार्थ को दिया।

PM मोदी ने की खास अपील

प्रधानमंत्री ने लोगों से स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचना चाहिए। साथ ही, जरूरत न हो तो सोना खरीदने से भी परहेज करना चाहिए। पीएम ने विदेशों में शादी करने की बजाय देश में ही ऐसे आयोजन करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए आत्मनिर्भर भारत जरूरी है। जितना अधिक देशवासी स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देंगे, उतना ही अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारत संकट के दौर में भी विकास कर रहा है, तब देश के भीतर कुछ लोग निराशा फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने इन चुनौतियों को पार करते हुए 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है।

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि विकास की यही गति आगे भी जारी रहेगी और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत अपनी युवा पीढ़ी को विकसित देश सौंपने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Related Posts