दुनिया की सबसे प्रसिद्ध व धनी लीग आईपीएल में पिछले दो सालों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दबदबा देखने को मिल रहा है। 2025 के बाद इस साल भी आईपीएल की ट्रॉफी पर रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB के कब्जा जमाया। इस साल आरसीबी सबसे ज्याद लंबे वक्त तक प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम थी, जिसका नतीजा भी उसके लिए खिताबी जीत के रूप में सकारात्मक ही निकला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में सीजन लीग फेज तक सबसे ज्यादा मुकाबले अपने नाम किए। आईपीएल 2026 में बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की अगुवाई में फाइनल समेत कुल 10 मुकाबले अपने नाम किए। इसके बाद 9 मैच के साथ सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही। यदि आरसीबी की बात करें तो वो व्यूअरशिप के मामले में भी टॉप पर रही, अब जिसकी हर जगर पर चर्चा हो रही है।
सबसे ज्यादा व्यूज लेने वाली टीम बनी RCB
इस सीजन यानी आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर हुई, जो कि इसका आधिकारिक ब्रॉडकास्टर भी है। इसी कड़ी में यदि हम आईपीएल 2026 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 7 मुकाबलों की बात करें तो रजत पाटीदार व स्टार विराट कोहली टीम आरसीबी का नाम इसमें 6 बार आया है। इस सीजन जब-जब आरसीबी ने मैच खेला तब-तब व्यूअरशिप ने नए रिकॉर्ड बनाए।
फाइनल में आए 520 मिलियन व्यूज
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जियोहॉटस्टार के आंकड़े के मुताबिक इस मैच में 520 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए। इससे पहले आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में 426 मिलियन व्यूज का आंकड़ा दर्ज किया गया। ये प्लेऑफ में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मुकाबला बना। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 के सात मैचों में जिन मैचों में सबसे ज्यादा व्यूज आए, उसमें आरसीबी ने 6 मैच खेले।
सबसे ज्यादा देखे गए मुकाबलों की सूची में तीसरे स्थान पर आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स का मैच रहा, जिसे 410 मिलियन व्यूज मिले। चौथे नंबर पर भी आरसीबी का ही मुकाबला रहा, जहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेले गए मैच को 406 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए। वहीं, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया क्वालीफायर-2 टॉप-7 में एकमात्र ऐसा मैच रहा, जिसमें आरसीबी शामिल नहीं थी। इस मुकाबले को 366 मिलियन व्यूज मिले। इसके बाद फिर आरसीबी का दबदबा देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के मैच को 355 मिलियन व्यूज मिले, जबकि आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले को भी इतने ही व्यूज हासिल हुए।
IPL 2026 में JioHotstar पर सबसे ज्यादा देखें जाने वाले 7 मैच
- 1. 520M- RCB vs GT (आईपीएल 2026 फाइनल)
- 2. 426M- RCB vs SRH
- 3. 410M- RCB vs RR
- 4. 406M- RCB vs MI
- 5. 366M- GT vs RR
- 6. 355M- RCB vs CSK
- 7. 355M- RCB vs GT






