BREAKING

पंजाब

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले का VIDEO आया सामने, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजाब ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। सुखबीर बादल पर अमृतसर में फायरिंग हुई है लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता है। हालांकि, वहां खड़े शख्स उसे रोक देते हैं। यह हमला तब हुआ, जब सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे।

बुजुर्ग हमलावर के गोली चलाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है और वह कट्टरपंथी विचारधारा का है।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर बुजुर्ग ने मौका देखकर सुखबीर सिंह बादल पर गोलियां चला दीं। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल दरबार साहिब के गेट पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। वह धार्मिक सजा के तौर पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। तभी एक हमलावर सामने से आता है और उन पर पिस्तौल तान देता है। वह अपनी जेब से बंदूक निकालता है और सुखबीर सिंह बादल पर तान देता है। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल के बगल में खड़े सेवादारों में से एक आगे बढ़ता है और हमलावर को रोकता है।

Related Posts