BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

टिकरापारा में पांच मौतों से दहला रायपुर, आर्थिक तंगी के एंगल पर जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया. संजय नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू की. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया,
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के संजय नगर (मदनी चौक) इलाके से शुक्रवार देर रात एक मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के मौत की खबर मिली. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. खुदकुशी के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
मृतकों में परिवार के मुखिया शेख साजिद अली, उनकी पत्नी राबिया बानो सैय्यद इरशाद (बेटा), मरहूमा शाहिना (बेटी), मरहूमा शबा (बेटी) शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सबूत सामने आने के बाद ही घटना की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस घर में मौजूद सामान, मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य वस्तुओं की भी जांच कर रही है. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. जिससे घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिल सके.
उनका आज शाम अंतिम किया गया. मरहूम सैय्यद साजिद अली, मरहूमा राबिया बानो (पत्नी), मरहूम सैय्यद इरशाद (बेटा), मरहूमा शाहिना (बेटी), मरहूमा शबा (बेटी) की मौत हो गई. शाकिर भाई, जाकिर भाई और जफर भाई (कुकरी पारा) के बड़े भाई एवं फैमिली मेंबर थे. आज 18 जुलाई 2026 शनिचर, वक्त बाद नमाज मगरिब पाँचों लोगों का जनाजा कुकरी पारा से कुकरी पारा कब्रस्तान लेजाया गया. कब्रस्तान में जनाजे की नमाज अदा की गई. घर वालों का नंबर  74893 64977 
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर फैलते ही संजय नगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पड़ोसियों में भी घटना को लेकर हैरानी और दुख का माहौल है. परिवार के बारे में बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान थे. उसी के चलते सूदखोर मुन्ना ठाकुर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है और उससे भी मामले की पूछताछ जारी है.
साजिद मौदहापारा इलाके में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था और लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. बैंक की ईएमआई के साथ निजी उधारी का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा था. परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, कर्ज की वसूली के लिए लोग अक्सर उसके घर पहुंचते थे. जिससे परिवार में तनाव और विवाद की स्थिति बनी रहती थी. पुलिस इस आर्थिक दबाव को घटना की एक असल वजह मानकर जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, संजय नगर निवासी सय्यद उमेर अली के मकान में सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) पिछले आठ महीने से किराए पर रह रहा था. उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) भी रहती थीं. शाहिद पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था. जबकि उसका बेटा एक निजी कंपनी में नौकरी करता था.

Related Posts