BREAKING

उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला डांसर के साथ ड्रग्स देकर दुष्कर्म किया..

उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट | उत्तरप्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गाजियाबाद की एक क्लब डांसर को आगरा के ताजगंज इलाके के एक फ्लैट में तीन दिनों तक बंधक बना कर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान डांसर मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से फरार हो गईं। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को अरेस्ट किया है। पत्नी पर पति को दुष्कर्म के लिए उकसाने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि विनय गुप्ता ने उसके इंवेट मैंनेजर के जरिए उससे संपर्क किया था। उसे आगरा में एक डांस शो में परफाॅर्म करने का ऑफर दिया था। इसके बाद वह 8 अक्टूबर को आगरा में राजकमल अपार्टमेंट में विनय के घर पहुंची। उस समय वहां उनकी पत्नी भी मौजूद थी।

पढ़िए यह है पूरा मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी ने उसको पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया। इसके बाद अगले 3 दिनों तक विनय गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इन तीन दिनों में विनय की पत्नी विनय को दुष्कर्म के लिए उकसाती रही। मीरा ने पीड़िता से कहा कि वह सेक्स वर्क में शामिल हो जाए और अगर वह राजी हो गई तो उसे बहुत सारा पैसा मिलेगा। जल्द ही उसके फ्लैट पर क्लाइंट आने वाले हैं।

घर में सेक्स रैकेट चलाते थे पति-पत्नी

पीड़िता शुक्रवार रात किसी तरह फ्लैट से भागकर ताजगंज थाने पहुंची। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विनय और उसकी पत्नी मीरा को अरेस्ट कर लिया। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त सैयब अरीब अहमद ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने अर्पाटमेंट में सेक्स रैकेट चला रहे थे।

Related Posts