BREAKING

49 minutes ago
ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की जारी,

उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम की शपथ लेने के बाद वाराणसी पहुंचे हैं,यहां सबसे पहले उन्होंने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की है,पीएम मोदी ने किसानों से संवाद करते हुए जनसभा को संबोधित किया,मोदी ने कहा कि साथियों इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है,इससे एक नया इतिहास बना है. ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था, तबसे भारत में किसी सरकार ने हैट्रिक नहीं लगाई थी,अब आपने यह मौका मोदी को दिया,पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार बनारस आया हूं. मैं बनारस की जनता को नमस्कार करता हूं. काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है. काशी के लोगों के मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर मुझे धन्य कर दिया है. अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं. पीएम मोदी ने कहा कि ये बहुत बड़ी विकट्री (Victory) है. ये बहुत बड़ी विजय है. और बहुत बड़ा विश्वास है. आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है. आपका ये विश्वास मुझे लगातार आपकी सेवा के लिए, देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है. मैं दिन-रात ऐसे ही मेहनत करूंगा।

Related Posts