BREAKING

ताज़ा खबरमहोबा

महोबा बस स्टैंड पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़,आख़िर कौन है जिम्मेदार..?

प्रदीप नामदेव,यूपी हेड। उत्तर प्रदेश के महोबा बस स्टैंड में यात्रियों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है।जहां लोगों को दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

महोबा बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं,स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी साफ नहीं है,फिर भी यात्रियों को वही पानी पीना पड़ रहा है।मौके पर जब स्थानीय लोगों के द्वारा जांच की गई,जिसमें पानी की क्वालिटी संदिग्ध नजर आई।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का जिम्मेदार कौन है..?

क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा…?

या फिर ऐसे ही लोगों को दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ेगा।फिलहाल इस पूरे मामले ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts