BREAKING

उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

MLC जितेंद्र सेंगर की बैठक,विद्युत अधिकारियों को लगाई फटकार, जनता की सुविधा सर्वोपरि

प्रदीप नामदेव,ब्यूरो रिपोर्ट। आज चरखारी आवास सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर ने विद्युत विभाग के जिला महोबा एवं जिला हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता के साथ विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं एव जनहित में आवश्यक सुझाव पर चर्चा कर विगत दिनों आंधी तूफ़ान से कई जगहों पर पोल क्षतिग्रस्त से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी

नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो,लोगो की समस्या का समाधान तत्काल किया जाए एव सभी विद्युत उप केन्द्रों पर जे ई आम उपभोक्ताओ के फ़ोन रिसीव कर सकारात्मक कार्यवाही करें जिससे आम उपभोक्ता को असुविधा न हो l गाँव में डी पी ख़राब होने पर तत्काल कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जाए l अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया कि विभाग स्तर से अधिकारियों द्वारा समस्या का नियत समय पर समाधान किया जाएगा lउक्त अवसर पर अधीक्षण अभियंता जिला महोबा लक्ष्मी शंकर अधीक्षण अभियंता हमीरपुर सहित अन्य अधिकारी साथ रहे,सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि आमजन को असुविधा न हो हम सभी जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं

Related Posts