प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है,मध्य जोन ADCP तारकेश्वर पटेल को रायपुर मध्य में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है,वहीं दीपमाला कश्यप को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में उत्तर जोन का DCP बनाया गया है। साथ ही अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक की कमान सौंपी गई है।

यह आदेश 13 जुलाई 2026 को मंत्रालय,महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। प्रशासनिक आधार पर किए गए इन स्थानांतरणों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू किया गया है।






