प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। रायपुर ग्रामीण में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है,जहां पुलिस की नाक के नीचे लंबे समय से चल रहे TMT सरिया नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई खरोरा थाना पुलिस ने की हैं।इस खुलासे ने प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार,यह पूरा खेल काफी समय से संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। इसमें शामिल लोग अलग-अलग माध्यमों से अवैध लेन-देन और सामग्री की सप्लाई का संचालन कर रहे थे।स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है,जिससे यह गतिविधि बिना किसी बड़ी बाधा के संचालित होती रही।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी का सरिया और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं,वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच को तेज करने और पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल के निर्देश दिए हैं।अब देखना यह होगा कि किसके संरक्षण में बड़ा खेल चल रहा था क्या उस पर वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई..?
मामा भांजे की जोड़ी का कमाल
जानकारी के मुताबिक मामा ने भांजे का कार्रवाई के दौरान भी साथ दिया।
अब सवाल यह खड़ा होता है कि जिस रोड से वीवीआईपी गुजरते हैं वहां किसकी मिलीभगत से चल रहा था खेल…?






