BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, दुर्गंध आने पर पता चला; करोड़ों की संपत्ति के स्वामी थे

प्रयागराज। प्रयागराज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। शहर के कोतवाली थाना क्ष्ज्ञेत्र के साउथ मलाका मुहल्ले में में एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया गया। 65 वर्षीय वीरेंद्र वैश्य, उनकी 60 वर्षीय पत्नी अनीता, 40 वर्षीय बेटी मीनाक्षी और 38 वर्ष के पुत्र अभिषेक की हत्या कर दी गई।

तीन शव एक कमरे में थे, जो बाहर से बंद था, वहीं पुत्र का शव बाद में नीचे के तल पर दुकान में मिला। दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि गायब पुत्र अभिषेक ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा। हालांकि उसकी भी लाश बरामद होने के बाद स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि चार हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ है। 

मंगलवार दोपहर मकान के नीचे दुकान चलाने वाले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। खबर पाकर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। वहीं बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी है।

साउथ मलाका चौराहे पर वीरेंद्र वैश्य की बहुत बड़ी बिल्डिंग है। नीचे के हिस्से में दर्जन घर दुकानें हैं, जबकि ऊपर के तल पर वीरेंद्र अपनी पत्नी अनिता, बेटी मीनाक्षी और पुत्र अभिषेक के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर दुकानदारों को भीषण दुर्गंध महसूस हुई तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला गया तो भीतर वीरेंद्र, अनिता और मीनाक्षी के शव पड़े थे। बाद में मकान के निचले तल पर दुकान में पुत्र अभिषेक का शव मिला। 

पहले वीरेंद्र और बेटी मीनाक्षी की हत्या की पुष्टि हुई थी। बाद में जब पुलिस अंदर गई तो वीरेंद्र की पत्नी अनिता की भी लाश पड़ी थी। मृतक वीरेंद्र का पुत्र अभिषेक गायब था, इसलिए उस पर हत्या का संदेह जताया जा रहा था। बाद में मकान के निचले तल की दुकान में उसका शव बरामद होने के बाद कयास पर विराम लग गया। 

Related Posts