प्रदीप नामदेव,ब्यूरो रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं विकास समीक्षा अभियान के तहत महोबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।सरकार के प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पथ के क्रम में प्रातः गोरख गिरी पर्वत के सौंदर्यीकरण एवं ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने पार्टी संगठन के पदाधिकारीयो के साथ किया गया।

वृक्षारोपण एवं गोरख गिरी पहाड़ में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम
जिला महोबा में विकास की गति का पहिया तेजी से घूम रहा है पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल एवं ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है,रिंग रोड महोबा का निर्माण तेजी से चल रहा है आगामी समय में महोबा में बहुत कुछ अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।

उक्त कार्यक्रम में तारा पाटकार,कार्यक्रम संयोजक अंकुर शिवहरे,नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, भाजपा नेता विनोद पुरवार, दिलीप जैन, ईश्वर प्रसाद, अन्नू पुरवार, डॉ देवेंद्र पुरवार, मनीष जैदका,जगदीश शिवहरे, प्रशांत गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता, डॉ राजेश चौरसिया, रामपाल, जागेश्वर चौरसिया, दीपक राजोरे, तुलसीदास सविता, मयंक मिश्रा,नरेंद्र कुशवाहा,मयंक गोयल, छोटू साहू, संदीप सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे






