BREAKING

महाराष्ट्र

जानिए किस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गाय को राज्यमाता घोषित किया ..

महाराष्ट्र ब्यूरो रिपोर्ट : महाराष्ट्र सरकार ने आज एक ऐतिहासिक आदेश जारी करते हुए गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस आदेश में सरकार ने स्पष्ट रूप से बताया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में, विशेषकर वैदिक काल से, एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। सरकार ने उल्लेख किया है कि देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए अत्यंत उपयुक्त है। इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं। आपको बता दें कि गाय का महत्व भारतीय संस्कृति और समाज में अत्यधिक गहरा है। यह केवल एक जानवर नहीं है, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी कई पहलुओं में इसका विशेष स्थान है।

Related Posts