BREAKING

खेलताज़ा खबर

आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

इंदौर। अपनी कप्तानी में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को कुछ दिन पहले ही चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक बुधवार को होलकर स्टेडियम में इकट्ठा हुए थे। मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट का पहला मैच भी था तो उत्सुकता कुछ ज्यादा थी।

आईपीएल के कई चेहरे भी मैदान में उतरे थे, लेकिन क्रेज सबसे ज्यादा रजत का ही था। मध्य प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को मंच दिलाने के जिस उद्देश्य से यह टूर्नामेंट आयोजित होता है, वह नजारा पहले ही मुकाबले में नजर आया जब अनजान से गेंदबाज की गेंद रजत खेल नहीं सके और सस्ते में डगआउट लौटना पड़ा।

हालांकि आईपीएल के ही चर्चित चेहरे माधव तिवारी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से प्रशंसकों का अच्छा मनोरंजन किया। क्रिकेट के इस उत्सव का प्रिंट पार्टनर ‘नईदुनिया’ है।होलकर स्टेडियम से हुई एमपीएल 2026 की शुरुआत

होलकर स्टेडियम में बुधवार को उज्जैन फाल्कन्स टीम की टक्कर ग्वालियर चीतास टीम से थी। रजत ग्वालियर चीतास टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। मैच में उज्जैन फाल्कन्स ने ग्वालियर टीम को 92 रनों के बड़े अंतर से हराया। उज्जैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में सितारा खिलाड़ियों से सजी ग्वालियर की टीम 14.2 ओवर में 129 रनों पर सिमट गई। रजत ने टास जीतकर गेंदबाजी चुनी।ज्जैन टीम की ओर से यश दुबे और चंचल राठौर ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 53 रनों की भागीदारी की। पांचवें ओवर में चंचल राठौर (33 रन) आउट हुए तो यश को ओजस्व यादव का साथ मिला।MPL 2026: आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

दोनों इसी रनगति से 10वें ओवर तक स्कोर को 104 रनों तक ले गए। यश दुबे ने 26 गेंदों पर 37 रनों की आक्रामक पारी खेली तो यादव ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस दौरान दो छक्के और इतने ही चौके शामिल थे।MPL 2026: आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

मैच का रोमांचक पल

मैच का असली रोमांच इसके बाद आया, जब माधव तिवारी क्रीज पर उतरे। मैदान के चारों ओर गेंदों को बेदर्दी से पीटना शुरू किया और दर्शक भी इसी आतिशबाजी को देखने के इंतजार में बैठे थे। माधव ने मात्र 31 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। वे इतनी सहजता से बल्लेबाजी कर रहे थे कि कोई भी गेंदबाज उन्हें परेशान नहीं कर सका और वे नाबाद पवैलियन लौटे।ग्वालियर चीतास के विकेट गिरते गए

जवाब में ग्वालियर चीतास टीम लगातार विकेट गंवाती रही। पहला ही झटका माधव तिवारी ने देते हुए कुलदीप गेही को पांच रनों पर बोल्ड कर दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने एक चौका लगाया तो प्रशंसक खुश हो गए, लेकिन ग्वालियर के बाएं हाथ के स्पिनर ऋषि मिगलानी ने ऐसा उलझाया कि मात्र 11 रनों पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर वापस लौट गए। टीम निर्धारित 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 129 रनों पर सिमट गई। ऋषि मिगलानी और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट लिए।MPL 2026: आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

ख्यात प्रजेंटर आयुषी ने किया रोचक संचालन

MPL 2026: आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

मप्र लीग के मैचों के दौरान संचालन की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स प्रजेंटर और अभिनेत्री आयुषी शेखावत संभाल रही हैं। उन्होंने रोचक अंदाज में सवाल पूछे। आयुषी न्यूज एंकर रह चुकी हैं और कई समाचार चैनलों पर नजर आती रही हैं। उनकी मुख्य पहचान अमेजन मिनी और एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘सेना: गार्डियंस ऑफ द नेशन’ में अभिनय से बनी।MPL 2026: आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

MPL 2026: आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

इसके बाद आईपीएल में बतौर होस्ट उन्होंने अपनी पहचान को और भी विस्तार दिया। मूलत: राजस्थान निवासी आयुषी देश की कई क्रिकेट लीगों में संचालन का जिम्मा संभाल चुकी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी उनके फैंस की संख्या बहुत है। इंस्टाग्राम पर 440-के फालोअर हैं।MPL 2026: आईपीएल चैंपियन बल्लेबाज रजत पाटीदार ने किया मायूस, पहले मैच में टीम भी हारी

आज के मैच

मालवा स्टालियंस की टक्कर चंबल घड़ियाल से दोपहर तीन बजे से होगी। यह मुकाबला दोपहर तीन बजे से होलकर स्टेडियम में होगा। दिन के दूसरे मुकाबले में भोपाल की टीम की टक्कर इंदौर पिंक पैंथर्स टीम से होगी। यह मुकाबला होलकर स्टेडियम में ही शाम 7.30 बजे से होगा।

Related Posts