BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

आपके नाम पर 9 सिम हैं तो सावधान! नया सिम लेने से पहले ऐसे करें चेक

ऑनलाइन फर्जीवाड़े और साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए DoT यानी कि दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब अगर आपके नाम पर पहले से 9 सिम एक्टिव हैं, तो आपको नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा। यह नियम 24 अगस्त 2024 से लागू होगा। इसके अनुसार वे ग्राहक जिनके नाम पर 9 सिम कार्ड एक्टिव हैं, उन्हें नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा। इससे फर्जीवाड़ा करने वाले स्कैमर्स पर लगाम लगेगी जो एक के बाद एक सिम खरीद कर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हैं।24 अगस्त से क्या बदल रहा है?

DoT के एक सर्कुलर के अनुसार SIM कार्ड जारी करने को लेकर सभी टेलीकॉम कंपनियों को टेक्निकल लेवल पर कड़े कदम उठाने होंगे। इस तारीख के बाद से अगर कोई ग्राहक 9 सिम कार्ड की सीमा को पार कर लेता है, तो उसे नया कनेक्शन देने से मना कर दिया जाएगा।

ऐसा होने पर कंपनी ग्राहकों को बताएगी कि वे अधिक्तम सीमा को पार कर चुक हैं, जिस वजह से उनहें नया कनेक्शन जारी नहीं किया जा सकता।

DIP पोर्टल से होगी पहचान

इस नियम का अच्छे से पालन करने के लिए DoT ने कंपनियों से DIP यानी डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। इस प्लेटफॉर्म पर सभी कंपनियों के ग्राहकों का डेटा उपलब्ध है।

इसके अलावा 23 अगस्त से ऐसे सभी लोगों की फोटो और रिकॉर्ड DIP पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिनके नाम पर पहले से 9 सिम एक्टिव हैं। इससे कंपनियां तुरंत पहचान लेंगी कि किस ग्राहक को नया सिम नहीं देना है।

DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को 30 नवंबर तक अपने सिस्टम को DIP पोर्टल से जोड़ने और प्रोसेस को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फैसले से फर्जी डॉक्यूमेंट्स की मदद से सिम लेने वालों पर रोक लग जाएगी।

नियम तोड़ा तो क्या होगा?

अगर गलती से किसी ग्राहक के नाम पर 9 से ज्यादा सिम जारी हो जाते हैं, तो उस एक्स्ट्रा नंबर को एक दिन के अंदर सस्पेंड कर दिया जाएगा, जो कि सबसे आखिरी बार जारी किया गया था।

जब तक ग्राहक अपने नाम पर जारी सिम कार्ड की संख्या को 9 से कम नहीं कर लेता, तब तक किसी को भी नया सिम कार्ड नहीं दिया जाएगा।

अपने नाम पर जारी सिम चेक करें

रिपोर्ट के अनुसार(REF.) DoT ने लोगों से अपने नाम पर जारी सिम चेक करने की भी अपील की है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर नया सिम कार्ड खरीद सकें। दरअसल कई बार हमारे नाम पर ऐसे सिम कार्ड एक्टिव होते हैं, जो कि इस्तेमाल नहीं हो रहे होते। वहीं स्कैमर्स भी झूठे डॉक्यूमेंट्स लगवाकर आपके नाम पर फर्जी सिम एक्टिव कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने नाम पर चल रहे सिम कार्ड चेक कर लें। इसके लिए आप:

  1. दूरसंचार विभाग के आधिकारिक TAFCOP पोर्टल tafcop.sancharsaathi.gov.in पर जाएं।
  2. अपना 10 अंकों का एक्टिव मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा (Captcha) दर्ज करें।
  3. Validate Captcha या Request OTP’ पर क्लिक करें।
  4. फोन पर आए OTP को भरकर सबमिट करें और लॉगिन करें।
  5. स्क्रीन पर आपके नाम (आईडी) पर जारी सभी सक्रिय मोबाइल नंबरों की सूची आ जाएगी।
  6. अगर कोई ऐसा नंबर दिखता है जो आपका नहीं है या जिसकी जरूरत नहीं है, तो उसे चुनकर Not My Number या Not Required सिलेक्ट करके Report कर दें।
  7. इसके बाद जो भी उस नंबर को इस्तेमाल कर रहा होगा उसे अपने नाम पर नंबर के लिए KYC करानी होगी, वरना वह नंबर बंद कर दिया जाएगा।

Related Posts