BREAKING

LIFE
कार्य जीवनतकनीक एवं विज्ञानताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

दिल्ली एनसीआर में आज हीटवेव का रेड अलर्ट,

दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट:- देश की राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।(IMD)भारतीय मौसम विज्ञान ने आज यानी मंगलवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और Heatwave का रेड अलर्ट जारी किया है।राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा।इस कारण से दिल्ली में भीषण लू की स्थिति रहेगी।

19 जून दिल्ली में बारिश आसार
19 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।इस दौरान हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि 21 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही रहेगा।

Related Posts