BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबरबारिश

मूसलाधार बारिश से कई घरों से भरा पानी,रेलवे ट्रैक डूबा,तेज बहाव में बहे मवेशी,

बालोद ब्यूरो रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में रविवार को मानसून का कहर देखने को मिला,सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं,मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में खासकर वार्ड क्रमांक 04, 20, 22, 23, 24, सब्जी मार्केट और चिखलाकसा के निचले क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,यहां तक दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने वाली रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है,आलम यह रहा कि पानी के तेज बहाव में कुछ मवेशी भी बह गए हैं,और कई घरों में पानी भी भर गया हैं।

Related Posts