BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा-6वीं प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम की तिथियां घोषित

रायपुर,  आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा-6वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। विभाग ने ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथियों की भी घोषणा कर दी है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा-6वीं प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग निम्नानुसार आयोजित की जाएगी। विकासखंड स्तर पर 30 जून 2026 को, जिला स्तर पर 2 जुलाई 2026 को, राज्य स्तर पर 3 जुलाई 2026 को, विशेष पिछड़ी जनजाति समूह एवं आरक्षित वर्ग के लिए 4 जुलाई 2026 को तथा आरक्षित दिवस 6 जुलाई 2026 को काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग संबंधित जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में ही आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी वेब पोर्टलhttps://eklavya.cg.nic.in/पर मेरिट सूची, काउंसलिंग केंद्र, दस्तावेजों की सूची तथा अन्य विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को मूल अंकसूची (मार्कशीट), निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नियमित रूप से वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.inचेक करते रहें ताकि किसी भी प्रकार की सूचना से वंचित न रहें। अधिक जानकारी के लिए ई-मेल eklavya.ctd@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।यह सूचना आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, ब्लॉक-4डी, भूतल, इंद्रावती भवन, नव रायपुर अटल नगर द्वारा जारी की गई है।

Related Posts