BREAKING

ताज़ा खबर

सैंडलस की हरकत पर बवाल, लोगों ने लगाया ठगने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के गानों से पहचान बनाने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) इन दिनों विवादों में घिरती नजर आ रही है। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में हुए उनके कॉन्सर्ट में जैस्मीन की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सिंगर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

दरअसल, इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में काफी उत्साह था। लोग ‘शरारत’ और ‘जाइए सजना’ जैसे लोकप्रिय गानों को लाइव सुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। लेकिन परफॉर्मेंस के दौरान कई लोगों ने आरोप लगाया कि जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) लाइव गाने के बजाय पहले से रिकॉर्डेड ट्रैक पर लिप-सिंक करती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि वह लहंगा-चोली पहनकर ‘शरारत’ गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, लेकिन उनकी आवाज लाइव नहीं लग रही। इसी दौरान वह स्टेज पर बोतल से खुद पर पानी डालते हुए डांस करती भी नजर आईं, जिसे कुछ दर्शकों ने एंटरटेनिंग माना, लेकिन कई लोगों ने इसे “ओवरड्रामैटिक” करार दिया।

जहां कुछ फैंस ने कॉन्सर्ट का आनंद लिया, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने नाराजगी जताई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब टिकट लेकर लाइव कॉन्सर्ट देखने आए हैं, तो असली लाइव सिंगिंग क्यों नहीं मिल रही। सोशल मीडिया पर कमेंट्स में “लिप-सिंक क्यों?”, “यह असली परफॉर्मेंस नहीं है” और “फैंस को ठगा गया” जैसी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने तो उनकी सिंगिंग क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए। हालांकि इस पूरे विवाद पर अब तक जैस्मीन सैंडलस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) के उनके करियर की बात करें, तो सिंगर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान सलमान खान की किक फिल्म के गाने ‘यार ना मिले’ से बनाई थी। इससे पहले वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थीं और वहां अच्छा खासा नाम कमा चुकी थीं।

इसके बाद ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसे म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्हें और ज्यादा लोकप्रियता मिली। उनके ‘आरी आरी’, ‘मैं और तू’ और ‘शरारत’ जैसे गाने काफी पसंद किए गए। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने स्ट्रगल, पारिवारिक रिश्तों और निजी जिंदगी के अनुभवों को भी साझा किया था।  

Related Posts