प्रदीप नामदेव, ब्यूरो हेड। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महोबा दौरे पर रहे,इस दौरान सीएम ने 697 करोड़ की 88 परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम योगी ने 12 वर्षों के बाद गोरखगिरि में जाकर भोलेनाथ के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा,कि रोपवे यहां बनाने जा रहे हैं,लएडवेंचर टूरिज्म के रूप में इसे विकसित करेंगे। महोबा महोत्सव में राष्ट्रीय से जिला स्तर तक प्रतियोगिता होंंगी। आल्हा-ऊदल के शौर्य के प्रतीक अखाड़ों का निर्माण करेंगे। इसकी धरा के अनुरूप महोबा को उसकी पहचान देंगे।सीएम ने कहा, यह ऊर्जा की धरती है। यहां के ग्रेनाइट पत्थर केवल घर-मकान नहीं, राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है। वीरांगनाओं को पैदा करती है। आल्हा और ऊदल जैसे वीर मिले, गुरु गोरखनाथ ने तप किया, चंदेल राजाओं ने शौर्य गाथा आगे बढ़ाई। महोत्सव वाला महोबा अब देसावरी पान के लिए पहचाना जा रहा है। माटी का प्रभाव होता है, आज आप सबने अपने लिए तैयार किया है।
डबल इंजन की सरकार में विकास
सीएम योगी बोले,ये डबल इंजन की सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ने भारत की विरासत को वैश्विक मान्यता दी। मुझे भी झांसी में रानी लक्ष्मीबाई किले से मुझे भी जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे प्रदेश में आज आयोजन हुए। स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क, स्वस्थ बुद्धि व आत्मा ही लोक कल्याण करती है।
विपक्ष पर सीएम योगी ने साधा निशाना
सीएम बोले,जो लोग कब्जा करते हैं, वो नकारात्मक कार्य करते है। इसीलिए उन लोगों ने प्रदेश को डुबोया था, बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधा। 2021 में अर्जुन सहायक परियोजना हमने पूरी की, जो वर्षों से अधूरी थी। मिशन मोड पर लेकर काम किया। बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी खराब थी।भूमाफिया, खनन माफिया व वन माफिया हावी थे।यहां की बहनें मिट्टी के घड़े सिर पर रखकर पानी लाती थीं, उनका जीवन इसमें ही बीत जाता था। हमने हर घर जल नल योजना दी। चंदेल राजाओं के बनाए तालाब जल संरक्षण के उदाहरण हैं। हमें भी इससे जुड़कर जल संरक्षण करना है।
माफियाओं को लेकर बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री बोले, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि तालाबों से सिल्ट हटवाने में मददगार बनें। हमने माफिया को मिट्टी से मिलाने का संकल्प लिया था, वो कर रहे। बुंदेलखंड में बनने वाली तोप व बन्दूक से दुश्मन थरथरा उठेगा।आपरेशन सिंदूर में हमने लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में बनी ब्रह्मोस मिसाइल दागी थी तो पाकिस्तान माफी भागता घूम रहा था। दुम दबाकर जान की भीख मांग रहा था। हम चाहते हैं अब इसका केंद्र महोबा बने, चित्रकूट बने, हमीरपुर बने व झांसी बने। यहां औद्योगिक क्लस्टर बना रहे।अन्नदाताओं का शोषण करेंगे तो कार्रवाई होगी।सीएम ने कहा कि कबरई बांध के किसानों को वर्षों से लटका पैसा दिलाया। अन्नदाताओं का शोषण करेंगे तो कार्रवाई होगी। युवाओं के शोषण करने वाले की उल्टी गिनती तय। अब उत्तर प्रदेश अलग पहचान बना रहे। पहले माफिया हावी थे। उत्सव के पहले उपद्रव होता था। न बेटी सुरक्षित न व्यापारी सुरक्षित। ये सब जिले तब भी थे पर पहचान का संकट था। अब बीडा के रूप में बुंदेलखंड को औद्योगिक पहचान वैश्विक रूप पर देने जा रहे हैं।केन बेतवा लिंक परियोजना दे रहे हैंकेन बेतवा लिंक परियोजना दे रहे हैं। इन सब परियोजनाओं के साथ बुंदेलखंड को आगे बढ़ाएंगे। मझगवां,चिल्ली स्प्रिंकलर, रतौली बांध पर काम कर रहे। बीते वर्षों में गरीबों पर फोकस है। निराश्रित बुजुर्गों को पेंशन, बेटी को सामूहिक विवाह योजना में एक लाख देते हैं। बेटी के ऋण से उऋण होने का एक माध्यम है। सामूहिक विवाह में गरीब की बेटी का सम्मान के साथ विवाह होता है। बुंदेलखंड को आगे बढ़ाना है।


