मध्यप्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट | उज्जैन के ग्रांड होटल परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्रीगंज में नए शहर को पुराने शहर से जोड़ने वाले नए ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया।
91.76 करोड़ रुपए से बनने वाले ब्रिज का दो दिन पहले टेंडर हुआ। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि उज्जैन के विकास में चल रहे कार्य पूरे प्रदेश और देश का नाम बढ़ाने वाले है। दुनिया भर के श्रद्धालु यहां आते है। उनके आने जाने के लिए उन्हें सुविधा मिले इसलिए बढ़े कार्य जरूरी थे।
पुराना ब्रिज तीन बार चौड़ा हो गया है। प्रदेश का एक मात्र ब्रिज था जो काफी अव्यस्थित था। उज्जैन में आबादी बढ़ रही नया ब्रिज शहर की जीवन रेखा होगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टाटवाल रहे। सीएम 21 दिसंबर को उज्जैन में बनने वाले आईटी पार्क का भी भूमि पूजन करेंगे।
नया ब्रिज ऐसा होगा–
91.76 करोड़ से बनने वाले ब्रिज 22 मीटर तक चौड़ा रहेगा। 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले में आने वाली भीड़ और ट्रैफिक की व्यवस्था के लिए कारगर होगा। जिससे सुगम यातायात व्यवस्था बनेगी। इसे वन किया जाएगा।