BREAKING

उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

लंबित प्रकरणों पर सभापति जितेन्द्र सिंह सेंगर सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

प्रदीप नामदेव, ब्यूरो हेड। आज 5 नवम्बर,लखनऊ विधान परिषद सभागार में आवास विकास परिषद, विकास प्राधिकरण, नगर निगमो एवं जिला पंचायतों में व्याप्त अनियमितताओ पर अंकुश लगाए जाने/ जांच समिति की बैठक सभापति जितेन्द्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई,आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सम्बंधित लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया l

बैठक में विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या पर त्वरित समाधान करें एवं न्याय मिलने में विलंब ना हो l बैठक में मा.विधान परिषद सदस्य सीपी चंद, अंगद सिंह, संतोष सिंह डॉ रतन पाल की गरिमामई उपस्थिति रही l बैठक में नगर विकास एवं आवास विकास प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद, पंचायती राज विभाग प्रमुख सचिव रविंद्र, विशेष सचिव आवास मनोज सिंह, विशेष सचिव राजेश राय, राकेश कुमार सिंह, पंचायती राज विभाग विशेष सचिव राजेश त्यागी, विशेष सचिव जयप्रकाश पांडे,औद्योगिक विकास सचिव विजय किरण आनंद, धर्मेंद्र सिंह जी,हरिप्रताप सहित संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Posts