BREAKING

मध्य प्रदेश

हरियाणा में जीत के बाद ,मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे CM डॉ. मोहन यादव, बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट। हरियाणा में लगातार हैट्रिक जीत दर्ज करने के बाद नए सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों दिग्गज पार्टी विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा की जिन 5 सीटों पर प्रचार-प्रसार किया था, उनकी 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, जम्मू कश्मीर के जिस उम्मीदवार के पक्ष में वह चुनावी मैदान में उतरे थे, उन्हें भी जीत हासिल की है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 3 अक्टूबर को भिवानी और तोशाम में सभाएं संबोधित की थीं। इसके अलावा उन्होंने 26 सितंबर को दादरी और बवानी खेड़ा में सभाओं को संबोधित किया था। हरियाणा में इन विधानसभा सीटों दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और तोशाम पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

Related Posts