BREAKING

मध्य प्रदेश

शिवपुरी से पिता बेटी के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला ,पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म।

मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट। कलयुग के इस दौर में रिश्तों की पवित्रता और सम्मान बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी बीच एक बार फिर मध्य प्रदेश से रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं डरी सेहमी किशोरी ने जब थोड़ी हिम्मत जुटा कर अपने भाई को बताया तो रक्षा का वचन निभाने की जगह उसने भी अपनी हवस बुझाई।

मामला शिवपुरी के जिले की करैरा विधानसभा के दिनारा थाना क्षेत्र का है। जहां एक पिता ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ एक या दो बार नहीं कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परेशान होकर डरी सहमी नाबालिग ने यह बात अपने बड़े भाई को बताई तो भाई ने कहा कि किसी को नहीं बताना। फिर मौका देख उसने भी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

इतना कुछ होने के बाद भी नाबालिग ने हिम्मत नहीं हारी और अपने छोटे भाई को सब बताया। बड़ी बहन की आपबीती सुनकर छोटे भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो तुरंत बहन के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। वारदात की पूरी कहानी सुन पुलिस भी हैरान हो गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

15 साल की नाबालिग मासूम ने पुलिस को बताया कि, उसकी मां का पिता के साथ कई सालों पहले विवाद हो गया था जिसके बाद से ही मां घर छोड़कर ओड़िशा चली गई है। तीन साल पहले पिता ने पहली बार उसे गलत तरह से छुआ। इसके बाद पिता ने सारी हदें पार कर कई बार दुष्कर्म किया। वहीं जब बड़े भाई को पूरी बात बताई तो उसने भी उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब नहाती थी या कपड़े बदलती थी तो भाई उसे देखता था। इसके साथ ही उसे गंदे वीडियो दिखा कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। इधर जब वो विरोध करती थी तो पिता उसकी पिटाई करता था। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts