BREAKING

ताज़ा खबर

पिरामिड में मिला 3000 साल पुराना ऐसा खजाना, इंसान खा ले तो मिले अमरता का स्वाद

मिस्र के पिरामिड के अंदर ऐसे-ऐसे राज छुपे हैं, जो टेक्नोलॉजी और मशीनों से लैस आधुनिक दुनिया के भी सिर के ऊपर से निकल जाते हैं. ऐसे ही एक पिरामिड से वैज्ञानिकों को हजारों साल पुराना एक खजाना मिला है. वैज्ञानिक ने 3,000 साल से भी पुराने मकबरों को खोला तो वहां मिट्टी के बर्तनों में बंद शहद मिला. कैमिकल जांच के बाद ये शहद आज भी पूरी तरह खाने लायक और सुरक्षित पाया गया है. जांच में ही सामने आया कि ये असल में मधुमक्खियों द्वारा तैयार की गई एक कमाल की केमिस्ट्री है, जो किसी जादू जैसी लगती है. इसे इंसान चख ले तो किसी अमरता के टेस्ट से कम ना लगे.दरअसल, साल 1922 में जब हॉवर्ड कार्टर की टीम ने राजा तूतनखामुन के मकबरे को खोला था तो उसमें संगमरमर के जार मिले थे, जिनमें गाढ़ा, अंबर रंग का शहद भरा हुआ था. ये शहद करीब 1323 ईसा पूर्व का था, जब इंसानों ने ठीक से लोहे का इस्तेमाल भी शुरू नहीं किया था.

जब वैज्ञानिकों ने इसे चखा तो ये बिल्कुल मीठा और खाने लायक था. इसे खाने के बाद ऐसा महसूस होता है मानो समय ठहर गया हो और इंसान सीधे इतिहास की अमरता का स्वाद चख रहा हो. इसके पीछे मधुमक्खियों का कमाल का कैमिकल ज्ञान काम करता है, जिनके सामने कोई भी बैक्टीरिया या फंगस टिक ही नहीं पाता.

मधुमक्खियों का पहला चक्रव्यूह: पानी की एक-एक बूंद का खात्मा

इस शहद के कभी खराब न होने के पीछे सबसे बड़ी पावर है इसमें पानी का न होना. जब मधुमक्खियां फूलों से नेक्टर लाती हैं तो उसमें बहुत पानी होता है लेकिन छत्ते में वापस आकर मधुमक्खियां इसे अपने मुंह से एक-दूसरे को पास करती हैं, जिससे इसमें उनके सिर की ग्रंथियों से खास एंजाइम मिल जाते हैं. इसके बाद वे अपने पंखों से इतनी तेजी से हवा करती हैं कि नेक्टर में पानी का लेवल बेहद कम हो जाता है.

बैक्टीरिया हो जाते हैं ‘फ्रीज-ड्राई’: किसी भी बैक्टीरिया या फंगस को जिंदा रहने और बढ़ने के लिए पानी की जरूरत होती है लेकिन शहद में पानी न के बराबर होता है. इसमें शुगर (फ्रक्टोज और ग्लूकोज) इतनी ज्यादा होती है कि जैसे ही कोई बैक्टीरिया इस पर बैठता है, ऑस्मोटिक प्रेशर की वजह से उसके शरीर का सारा पानी बाहर खिंच जाता है.

सेल का हो जाता है कबाड़: पानी बाहर निकलते ही बैक्टीरिया की कोशिकाएं पिचक कर दम तोड़ देती हैं. ये ठीक वैसा ही है जैसे हम नमक लगाकर मांस को सड़ने से बचाते हैं, लेकिन मधुमक्खियां इस काम को इंसानों से कहीं ज्यादा एडवांस तरीके से करती हैं.

दूसरा सुरक्षा कवच: एसिड का ऐसा तेजाब जिसमें गल जाते हैं कीटाणु

शहद सिर्फ सूखा ही नहीं होता, बल्कि ये स्वभाव से काफी एसिडिक भी होता. इसका pH लेवल करीब 4 के आसपास होता है, जो संतरे के रस या सिरके के बराबर है. ये एसिडिटी तब पैदा होती है जब मधुमक्खियों का एक खास एंजाइम, जिसे ग्लूकोज ऑक्सीडेज कहते हैं, रस के ग्लूकोज को तोड़कर ग्लूकोनिक एसिड बनाता है.

मेटाबॉलिज्म हो जाता है ठप: इंसानों को बीमार करने वाले ज्यादातर खतरनाक बैक्टीरिया जैसे साल्मोनेला और ई कोलाई न्यूट्रल यानी 7 pH के आसपास रहना पसंद करते हैं. जैसे ही वे शहद के इस एसिडिक दलदल में गिरते हैं, उनका पूरा सिस्टम जाम हो जाता है. जीरो पानी और ऊपर से एसिड का ये डबल अटैक किसी भी कीटाणु को पनपने नहीं देता.

तीसरी और सबसे ताकतवर तकनीक: हाइड्रोजन पेरोक्साइड का लगातार निकलना

शहद की तीसरी पावर सबसे अनोखी है. वही एंजाइम जो एसिड बनाता है, वो शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी छोड़ता है. ये वही केमिकल है जिसे डॉक्टर घाव साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

लगातार बनता है एंटीसेप्टिक: जब भी शहद में थोड़ी सी भी नमी या पानी मिलता है, तो ये कैमिकल धीरे-धीरे और लगातार रिलीज होने लगता है. यही वजह है कि प्राचीन मिस्र, ग्रीस और चीन के हकीम हजारों साल पहले ही घावों और जलने के निशानों पर शहद की पट्टियां बांधते थे, क्योंकि वे जानते थे कि इससे घाव सड़ते नहीं हैं.

मकबरों की वो सीक्रेट सेटिंग जिसने समय को थाम दिया

शहद की अपनी ताकत तो थी ही लेकिन मिस्र के लोग अनजाने में दुनिया के सबसे बेहतरीन फूड प्रिजर्वेटर निकले. उन्होंने शहद को रखने के लिए मिट्टी के मोटे जार इस्तेमाल किए, जिनके अंदर मोम या रेजिन की कोटिंग की गई थी. फिर उन्हें मिट्टी के ढक्कन से पूरी तरह एयरटाइट कर दिया गया.

ये जार पिरामिडों और चूना पत्थर की ठंडी, अंधेरी और सूखी गुफाओं में रखे गए, जहां का तापमान और नमी हजारों सालों तक एक जैसी रही. अगर शहद को खुला छोड़ दिया जाए तो वो हवा से नमी सोख लेगा और उसमें मौजूद खमीर उसे सड़ा देगा लेकिन बंद मकबरों में शहद को नमी छू भी नहीं सकी, जिससे उसकी मूल संरचना 3,000 साल तक टस से मस नहीं हुई.

ममी और शहद का कनेक्शन: 2026 की नई रिसर्च

हजारों सालों तक सिर्फ शहद ही सुरक्षित नहीं रहा, बल्कि इन बंद मकबरों ने मिस्र की ममी को भी सड़ने से बचा लिया. साल 2026 में काहिरा के ‘इजिप्शियन म्यूजियम’ में रखीं 9 ममियों पर की गई एक ताजा वैज्ञानिक रिसर्च में मास स्पेक्ट्रोमेट्री के जरिए खुलासा हुआ है कि ममियों को लपेटने वाले कपड़ों में आज भी देवदार की राल, जूनिपर और जानवरों की चर्बी की महक को साफ मापा जा सकता है. यानी जिस सूखे और सीलबंद माहौल ने शहद को अमर बनाया, उसी ने ममियों के ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स को भी टूटने से रोक दिया.

क्या 3,000 साल पुराना शहद आज भी ताजा शहद जैसा काम करेगा?

वैज्ञानिकों का कहना है कि पुराना होने पर शहद जहरीला या खतरनाक नहीं बनता, लेकिन समय के साथ उसकी कुछ पावर्स कम जरूर हो जाती हैं. साल 2024 की एक स्टडी के मुताबिक, जैसे-जैसे शहद पुराना होता है, उसका ग्लूकोज ऑक्सीडेज एंजाइम धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है, जिससे हाइड्रोजन पेरोक्साइड का निकलना कम हो जाता है.

इसका मतलब ये है कि अगर आप 3,000 साल पुराने शहद को आज अपने घाव पर लगाएंगे, तो वो ताजा शहद जितना असरदार एंटीसेप्टिक नहीं होगा लेकिन उसकी एसिडिटी और पानी सोखने की ऑस्मोटिक पावर हमेशा वैसी ही बनी रहती है, इसलिए वो खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहता है और सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता.

Related Posts