BREAKING

उत्तर प्रदेशताज़ा खबरसेवा संकल्प शिविर

सेवा संकल्प अभियान में आम जन को मिल रहा लाभ- MLC जितेन्द्र सिंह सेंगर

प्रदीप नामदेव, ब्यूरो हेड। आज चरखारी‘ श्री राम जानकी मार्केट में भाजपा द्वारा आयोजित सेवा के 25 वर्ष – सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ डॉ मनोज दिहुलिया द्वारा किया गया।

शिविर में ग्रामीण अंचलों से आए हुए आम जन के नेत्रों का निःशुल्क परीक्षण कर चश्मे वितरित किए गए। नेत्र चिकित्सक डॉ अजय सिंह जी एवं उनकी टीम द्वारा परीक्षण किया गया।कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि समाज के निर्माण का यह संकल्प हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।शिविर में नगर मंडल अध्यक्ष अमित पटेरिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख करण सिंह राजपूत, कैलाश ताम्रकार, सरमन कुशवाह,विजय शुक्ला,पंकज त्रिपाठी,सामंत राजपूत,रविंद्र सिंह चौझन, युवराज सिंह,अभिषेक चौबे , निर्दोष राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी बंधु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Posts