BREAKING

अधिकारीछत्तीसगढ

रायपुर ग्रामीण एसपी का बड़ा एक्शन, दुष्कर्म मामले में लापरवाही करने पर SI को किया सस्पेंड

प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप मामले को लेकर ग्रामीण एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने निलंबन आदेश जारी करते हुए मामले की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जारी आदेश के अनुसार, थाना धरसीवां अंतर्गत चौकी सिलयारी में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले की जांच के दौरान उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे द्वारा घोर लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। इसे पुलिस विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी तथा जिम्मेदारी तय नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

Related Posts