इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल यानी शनिवार, 6 जून से खेला जाना है। आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया का यह पहला इंटरनेशनल मैच है। आईपीएल के धूमधड़ाके के बाद भारतीय खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट में तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, मगर अच्छी बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है। भारत इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 2018 में खेला था, जहां अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
IND vs AFG एकमात्र टेस्ट कब खेला जाएगा?
India vs Afghanistanएकमात्र टेस्ट शनिवार, 6 जून 2026 को शुरू होगा, जो 10 जून तक चलेगा।
IND vs AFG टेस्ट मैच किस स्टेडियम में होगा?
IND vs AFG न टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Afghanistan टेस्ट क्रिकेट बजे शुरू होगा?
IND vs AFG एकमात्र टेस्ट भारतीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 9 बजे होगा।
India vs Afghanistan टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट टेलीविजन पर कैसे देखें?
भारत में फैंस IND vs AFG एकमात्र टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
India vs Afghanistan टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीम कौन सा प्लेटफॉर्म करेगा?
दर्शक IND vs AFG एकमात्र टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीम JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
इंडिया vs अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच स्क्वॉड
इंडिया: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (c), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (w), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार
अफगानिस्तान: अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हशमतुल्लाह शाहिदी (c), रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरजई, अफसर जजई (w), शराफुद्दीन अशरफ, जियाउर रहमान शरीफी, कैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी, नांगेयालिया खरोटे, रहमानुल्लाह, सेदिकुल्लाह अटल, इकराम अलीखिल






