BREAKING

छत्तीसगढ़ भाजपाताज़ा खबरबैठक

छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप में बदलाव,DCM अरुण साव,विजय शर्मा और ओ.पी. चौधरी की एंट्री,कई दिग्गज की छुट्टी

रायपुर ब्यूरो रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बड़ा बदलाव किया गया हैं,प्रदेश की नई कोर कमेटी का गठन करते हुए वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार के प्रमुख चेहरों को इसमें शामिल किया है,साथ ही कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है,नई टीम का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद किया गया।

प्रदेश भाजपा की इस अहम निर्णय लेने वाली समिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को भी स्थान दिया गया है।कोर ग्रुप में संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल,प्रदेश महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता लता उसेंडी, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी शामिल हैं।

नई सूची में कई बड़े नेताओं को कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश सरकार में मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को इस बार कोर कमेटी में जगह नहीं मिली है,

राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के भीतर नई रणनीति और पीढ़ीगत संतुलन के रूप में देखा जा रहा है,आज देर रात तक हुई बैठक के दौरान पार्टी की आगामी कार्ययोजना,संगठन विस्तार और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Related Posts