BREAKING

खेलताज़ा खबर

6, 6, 6 और 1 ओवर में 37 रन… IPL का ये ओवर हो गया अमर, बेरहम बल्लेबाज ने बनाया था ये करिश्माई रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का बल्ला जमकर आग उगल रहा है और दर्शक हर मैच में चौकों-छक्कों की बारिश का आनंद ले रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ कुछ गेंदबाजों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार एडेन मारक्रम पर इस सीजन अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वह इस सीजन के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए. पंजाब किंग्स के मुकाबले में उनके एक ही ओवर में 32 रन आए लेकिन आईपीएल इतिहास में ये सबसे महंगा ओवर नहीं है. एक ऐसा भी गेंदबाज जिसके एक ओवर में 36 से भी ज्याद रन आए. 

call to action icon

‘अमर’ हुआ ये रिकॉर्ड

हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो मानों अमर हो चुका है. साल 2011 में एक गेंदबाज के एक ओवर में 37 रन आए और भूचाल मच गया. आमतौर पर अगर ओवर की सभी गेंदे वैलिड हों और 6 गेंद पर 6 छक्के लगते हैं तो 36 रन बनते हैं, लेकिन हम जिस रिकॉर्डधारी ओवर की बात कर रहे हैं इस ओवर में 37 रन आए. दिलचस्प बात है कि इस ओवर में 6 छक्के भी नहीं देखने को मिले और युवराज सिंह का रिकॉर्ड सलामत रहा. 

कौन था बेरहम बल्लेबाज?

इस ओवर में क्रीज पर खड़े थे ‘यूनिवर्स बॉस’ यानि क्रिस गेल, वो बल्लेबाज जिसका खौफ हर गेंदबाज में देखने को मिलता था. साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोच्चि टस्कर्स केरल के बीच मुकाबला चल रहा था. चिन्नास्वामी स्टेडियम का मैदान था और सामने थे गेंदबाज पी. परमेश्वरन. किसी ने नहीं सोचा था कि अगले कुछ मिनटों में क्रिकेट के मैदान पर क्या होने वाला है. गेल ने ओवर का आगाज छक्के से किया और फिर जो हुआ वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.

37 रन का रिकॉर्ड ओवर

प्रशांत परमेश्वरन पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद बैकफुट पर थे. दूसरी गेंद दबाव में फेंकी और गेल ने यहां भी छक्का जमा दिया. इस गेंद पर 7 रन आए क्योंकि ये गेंद नो बॉल थी. फ्री-हिट का फायदा उठाते हुए गेल ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी. फ्री हिट पर चौका आया, इसके बाद तीसरी गेंद पर भी चौका आया. अगली दो गेंद पर छक्के देखने को मिले और आखिरी गेंद पर फिर गेल ने चौका जड़ा. इस तरह से इस ओवर में 37 रन देखने को मिले. ओवर कुछ ऐसा था, 6, 6+Nb, 4, 4, 6, 6, 4. आरसीबी ने 129 रन के लक्ष्य को 9 विकेट से एकतरफा अंदाज में हासिल कर लिया. 

Related Posts