BREAKING

46 minutes ago
Blog

लद्दाख में बनेंगे 5 नए जिले,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

लद्दाख ब्यूरो रिपोर्ट। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में पांच नए जिलों की स्थापना की बड़ी घोषणा कर दी है,पांच नए जिलों में ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं. इन जिलों से सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी में सुधार और सरकारी पहल को दूरदराज के इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों के करीब लाने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में कहा. “एक विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है. नए जिले, ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग, हर गली-मोहल्ले में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे.”

Related Posts