पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए 27 हजार बूथों तक पहुँचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
’रायपुर।’ भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए एक वृहद और ऐतिहासिक पौधारोपण अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस महा-अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 21 लाख पौधे रोपने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान के प्रदेश प्रभारी अखिलेश सोनी ने इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना के बारे में बताया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना और धरती को हरा-भरा करना भाजपा की वैचारिक और सामाजिक प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने इस बार प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को एक जन-आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है। यह अभियान केवल शहरों या प्रमुख स्थानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सीधे तौर पर संगठन की सबसे मजबूत इकाई श्बूथश् से जोड़ा गया है। प्रदेश के सभी बूथों में अनिवार्य रूप से पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। श्री सोनी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में श्पर्यावरण प्रहरीश् की भूमिका निभाएगा। हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके जीवित रहने और उनके संवर्धन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। हर बूथ स्तर पर इसके लिए विशेष टोलियों का गठन किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया गया है। श्री सोनी ने कहा कि बदलते मौसम चक्र और बढ़ते तापमान से निपटने का एकमात्र जरिया हरित आवरण को बढ़ाना है। पार्टी के सभी जन-प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।






