BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

रेल पुलिस रायपुर ने 98 मामलों में जब्त 915 किलो गांजा कराया नष्ट


रेल पुलिस इकाई रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जप्तशुदा मादक पदार्थों के नियमानुसार नष्टीकरण हेंतु ‘‘जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति’’ का गठन किया गया है,

जिसके अध्यक्ष श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक ‘रेल’ रायपुर, सदस्य श्री अभिषेक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), नवा रायपुर, जिला – रायपुर (छ0ग0) एवं श्री राजेश कुमार शर्मा, प्रभारी उपायुक्त आबकारी, सिविल लाईन, जिला – रायपुर (छ0ग0) है।

उक्त समिति के उपस्थिति एवं निर्देशन में आज दिनांक 15.05.2026 को रेल पुलिस इकाई से एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना रेल पुलिस रायपुर एवं बिलासपुर में दर्ज 98 प्रकरणों में जप्तशुदा 915.472 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा का ‘‘जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड’’ स्टील प्लांट डिविजन सिलतरा, रायपुर मे विधिवत् नष्टीकरण किये जानें की कार्यवाही की गई। नष्टीकरण कार्यवाही दौरान उप पुलिस अधीक्षक ‘रेल’ श्री एस0एन0 अख्तर, रक्षित निरीक्षक श्री राम प्रसाद पैकरा एवं अन्य स्टाॅफ उपस्थित रहे।

Related Posts